{"_id":"68249fce5032b4c9a00b82e8","slug":"up-chess-sports-association-will-prepare-grand-master-noida-news-c-1-gnd1002-2947308-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन तैयार करेगी ग्रैंड मास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन तैयार करेगी ग्रैंड मास्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहले चरण में दस जिलों की सूची तैयार, 10 को सीतापुर में होगा आगाज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शतरंज के बिसात दिमागी घोड़े दौड़ाने वाले युवा खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्रैंड मास्टर खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करेगी। इसकी शुरुआत दस मई को सीतापुर जिले से होगी। इसके बाद गौतमबुद्धनगर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभा की तलाश की जाएगी।
यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा ने कहा कि पहले चरण में दस जनपदों को इसके लिए चुना गया है। जहां एसोसिएशन के ओर से शतरंज रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से शतरंज प्रतिभा की खोज की जाएगी और उन्हें तराशने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शतरंज गतिविधियों को नई दिशा और गति देने के लिए राज्य की शतरंज की रेगुलेटरी संस्था यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने एक समग्र दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना तैयार की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से फ्यूचर ग्रैंड मास्टर सीरीज की शुरुआत की जा रही है।
इस श्रृंखला के प्रथम चरण में वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश के 10 जनपदों में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं से उदीयमान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें ग्रैंड मास्टर अथवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि दो लाख रुपये रखी गई है। प्रविष्टि शुल्क 1000 रुपये होगा। प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को प्रविष्टि शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त यूपी स्टेट चैंपियनशिप के प्रथम पांच स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 50 प्रतिशत का दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -
बॉक्स :
इन जिलों में होगा पहले चरण का आयोजन :
यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल निगम ने बताया कि फ्यूचर ग्रैंड मास्टर सीरीज का आगामी आयोजन लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, झांसी, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा सहित अन्य जिलों में किया जाएगा।