फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board Result Noida Topper Iqra wants to become a doctor

UP Board Result Noida Topper : 10वीं में नोएडा की इकरा बनीं टॉपर, कोविड महामारी में ठान लिया था ये एक सपना

Tue, 25 Apr 2023 10:43 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 10:43 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम के परिणामों का ऐलान कर दिया। इस बार नोएडा से इकरा टॉपर बनी हैं।

विज्ञापन
UP Board Result Noida Topper Iqra wants to become a doctor
नोएडा टॉपर इकरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-122 पर्थला खंजरपुर स्थित बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा इकरा ने 10वीं में 96.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जिसके बाद वह जिला टॉपर बन गई हैं। इकरा डॉक्टर बनना चाहती है। जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इकरा के लिए यह सफर आसान नहीं था। एक छोटे कमरे में भाई-बहन के साथ पढ़ाई करती थी। कमरे में काफी शोरगुल रहता था। लेकिन उसने शोरगुल के बीच भी मेहनत से पढ़ाई की और कामयाबी हासिल की। 

विज्ञापन

इकरा ने खुद की बोर्ड की तैयारी
हाईस्कूल में इकरा के 500 में से 577 नंबर आए हैं। इकरा ने बताया कि शुरुआत में खुद के नोट्स बनाए और रिविजन पर पूरा ध्यान दिया। क्योंकि पढ़ाई के साथ रिविजन भी जरूरी होता है। इकरा की कामयाबी से परिवार के लोग बहुत खुश हैं। रिश्तेदार छात्रों के घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के दौरान ही सोच लिया था डॉक्टर बनना है
शाहबेरी में रहने वाली इकरा ने बताया कि कोविड के दौरान डॉक्टरों की बहुत कमी महसूस हो रही थी। उसी दौरान मैंने डॉक्टर बनने की ठान ली। तब से मन लगाकर पढ़ाई कर रही हूं। 10वीं में आते ही शुरूआत में खुद से पढ़ाई की। उसके बाद नवंबर और दिसंबर में ट्यूशन लगाया। 

विज्ञापन

परिवार ने दिया पूरा समर्थन
हालांकि, दो महीने के अंदर ट्यूशन छोड़ दिया। ताकि घर वालों पर बोझ न बढ़े। उस दौरान सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करती थी। यूट्यूब से भी पढ़ाई में मदद ली। पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में गेम्स और दोस्तों के साथ खेलती भी थी, ताकि माइंड फ्रेश रहे। इकरा ने आगे बताया कि पढ़ाई के दौरान कभी भी कोई परेशानी हुई तो परिवार ने पूरा साथ दिया और हमेशा हौसला बढ़ाया। इकरा के पिता मुस्तकीम सैफी फैब्रीकेटिंग का कार्य करते हैं और मां शहनाज हाउस वाइफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed