फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP black fungus seven more died know in which city how many died

यूपी में ब्लैक फंगस: प्रदेश में सात और मरीजों ने दम तोड़ा, जानिए पूरा आंकड़ा

Mon, 24 May 2021 12:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 May 2021 12:10 PM IST
सार

वाराणसी जिले में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीएचयू में भर्ती फंगस से ग्रसित दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 10 नए मरीज बीएचयू अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने पहुंचे। अब बीएचयू मे ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई

विज्ञापन
UP black fungus seven more died know in which city how many died
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ब्लैक फंगस ने सात और मरीजों की जान ले ली। शनिवार देर रात आगरा में दो, जबकि रविवार को मेरठ व वाराणसी में दो-दो मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज ने कानपुर के हैलट में दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमित भी था।
विज्ञापन


वाराणसी जिले में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीएचयू में भर्ती फंगस से ग्रसित दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 10 नए मरीज बीएचयू अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने पहुंचे। अब बीएचयू मे ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई। इसमें छह मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है, जबकि 78 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें एक गाजीपुर और एक मऊ का मूल निवासी था। दोनों को पहले से भी अन्य कई बीमारियां थीं।
विज्ञापन


मथुरा : महिला शिक्षा मित्र की जयपुर में गई जान
गोवर्धन (मथुरा)। खंड विकास क्षेत्र के गांव पंचायत मलहू निवासी महिला शिक्षा मित्र कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस की चपेट में आ गईं। जयपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि वह ग्राम पंचायत मलहू के नगला खेरा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र थीं। 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में बलदेव ब्लॉक के गांव नेरा गई थीं। ड्यूटी के वक्त तबीयत खराब हो गई। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्हें भरतपुर (राजस्थान) में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां कोरोना संक्रमित बताया गया। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर वहां से जयपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना संक्रमण के अलावा ब्लैक फंगस बीमारी बताई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद ने बताया कि महिला शिक्षामित्र की मौत की आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा : एसएन में दो और संदिग्ध मरीज पहुंचे, कुल संख्या 19 पहुंची
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को ब्लैक फंगस के दो नए मामले और आए। दोनों मरीज जिले के ही हैं और निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि एसएन में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 19 मरीज आ चुके हैं। इनमें से दो गंभीर मरीजों की शनिवार रात मौत हो गई।

बरेली : ब्लैक फंगस जैसे लक्षणों से ग्रसित महिला की मौत
बरेली। ब्लैक फंगस जैसे लक्षणों से ग्रसित पीलीभीत की महिला की स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। डॉक्टरों ने शहर में ब्लैक फंगस का इलाज न होने पर उसे दिल्ली रेफर किया था। परिजन उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।


गोरखपुर में पहली बार मिले व्हाइट फंगस के लक्षण वाले तीन मरीज
गोरखपुर। जिले में पहली बार व्हाइट फंगस के लक्षण वाले तीन मरीज मिले हैं। इन सबका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शुरुआती जांच में व्हाइट फंगस की पुष्टि हो चुकी है। अब कल्चर एंड सेंसटिविटी की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट 72 से 96 घंटे में आती है। इसी रिपोर्ट को अंतिम माना जाता है। जिन तीन मरीजों शुरुआती व्हाइट फंगस के लक्षण मिले हैं, वे सब कोविड पॉजिटिव हैं। उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed