फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up 112 gets over 14000 noise pollution complaints in 2021

शोर-शराबा: यूपी 112 को 2021 में 14,000 से अधिक 'ध्वनि प्रदूषण' की शिकायतें मिलीं

Sun, 19 Dec 2021 06:54 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 06:54 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक लखनऊ के लोगों ने शोर-शराबे से परेशान होकर 1509 बार पुलिस से इसकी शिकायत की है। इसके बाद गौतम बौद्ध नगर (1,095), गाजियाबाद (997), वाराणसी (857) और प्रयागराज (852) का नंबर आता है। 

विज्ञापन
up 112 gets over 14000 noise pollution complaints in 2021
up 112 - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में लगातार ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में शोर-शराबे को लेकर अब तक यूपी पुलिस की आपातकालीन नंबर 112 पर 14 हजार से अधिक शिकायतें मिली चुकी हैं। औसतन प्रति दिन 40 कॉल होती हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक लखनऊ के लोगों ने शोर-शराबे से परेशान होकर 1509 बार पुलिस से इसकी शिकायत की है। इसके बाद गौतम बौद्ध नगर (1,095), गाजियाबाद (997), वाराणसी (857) और प्रयागराज (852) का नंबर आता है। 
विज्ञापन


एडीजी यूपी-112 अशोक कुमार ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए यूपी 112 अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि लोग अपने आस-पास होने वाले ध्वनि प्रदूषण से परेशान हैं, तो बेझिझक यूपी-112 पर कॉल करके या सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर सूचना दे कर पुलिस की सहायता ले सकते हैं। यहां तक धार्मिक स्थलों पर भी तय मानक से तेज आवाज होने पर आप पुलिस की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed