फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unlocked with software and stolen a luxury car in 15 minutes

सॉफ्टवेयर से अनलॉक कर 15 मिनट में चुराई लग्जरी कार

Wed, 10 Nov 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Unlocked with software and stolen a luxury car in 15 minutes
सेक्टर- 22 में घर के सामने से चोरी हुई कार। अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-24 कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार को बदमाश चुराकर ले गए। आई-20 कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अपनी कार में ही बैठकर लैपटॉप में किसी सॉफ्टवेयर की मदद से फॉर्च्यूनर को पहले अनलॉक किया और फिर उसमें सवार होकर आराम से निकल गए। वारदात में चोरों को महज 12 से 15 मिनट का समय लगा। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-22, डी ब्लॉक निवासी अनिल चौहान होटल कारोबारी हैं। भैयादूज से उनका कहीं बाहर जाना नहीं हुआ था इसलिए फॉर्च्यूनर घर के बाहर मुख्य सड़क के पास ही खड़ी थी। सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक आई-20 सफेद रंग की कार उनकी फार्च्यूनर के पास आकर रुकी। कार में सवार चोरों ने करीब 15 मिनट तक गाड़ी को पीछे खड़े रखा। जब कार को लैपटॉप से अनलॉक कर लिया तो एक शीशा तोड़कर कार का दरवाजा खोला और गाड़ी को चुराकर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed