फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unitech project: 9 to 42 months will get the chance to repay the dues of the flats

यूनिटेक परियोजना: नौ से 42 माह तक मिलेगा फ्लैटों का बकाया चुकाने का मौका

Wed, 05 Apr 2023 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Unitech project: 9 to 42 months will get the chance to repay the dues of the flats
यूनिटेक परियोजना : खरीदारों को 42 माह तक मिलेगा बकाया चुकाने का मौका
विज्ञापन

- रिवाइज्ड पेमेंट प्लान में दी गई जानकारी, एक जून से होगा लागू

- काम शुरू नहीं होने पर एक सितंबर तक बढ़ सकता है पेमेंट प्लान का शिड्यूल

नंबर
5400 फ्लैट खरीदारों को मिलेगा मौका
600 खरीदारों को मिले हैं फ्लैट
300 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी यूनिटेक को
सुशील पांडेय
नोएडा। यूनिटेक की परियोजनाओं के करीब 5400 फ्लैट खरीदारों को 9 से 42 माह तक बकाया चुकाने का मौका मिलेगा। बकाये की अलग-अलग श्रेणियों और अधूरे फ्लैट के निर्माण की अवधि के अनुसार ही फ्लैट खरीदारों को समय दिया जाएगा। बकाये के भुगतान के लिए बनाया गया रिवाइज्ड पेमेंट प्लान एक जून से लागू हो जाएगा। हालांकि 30 मई तक अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए एजेंसी को काम नहीं सौंपा गया है तो पेमेंट शेड्यूल एक सितंबर से लागू होगा। उसी मुताबिक पेमेंट का शेड्यूल तीन माह आगे खिसक कर मार्च 2027 तक हो जाएगा। नोएडा में सेक्टर-113, 117, 95, 96 और 97 में यूनिटेक के प्रोजेक्ट हैं। यहां यूनिटेक को करीब 300 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। आवंटन के बाद 2010-11 और अन्य वर्षों में यहां करीब 6000 फ्लैटों की बुकिंग की गई। बुकिंग के साथ ही साथ काम भी शुरू हुआ। लेकिन करीब 600 लोगों को छोड़ कर अन्य को अब तक फ्लैट नहीं मिले।
तय रिवाइज्ड पेमेंट प्लान के मुताबिक अगर कोई परियोजना नौ माह में पूरी हो रही है तो उसके बकायेदारों को 50 और 45 प्रतिशत राशि दो किस्तों में जमा करनी होगी। पहली किस्त का भुगतान एक जून तक और दूसरी किस्त एक सितंबर तक जमा करनी होगी। वहीं अगर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 12 महीने की अवधि तय है तो बकायेदारों को 35, 30 और 30 फीसदी रकम तीन किस्तों में रकम जमा करनी होगी। इसमें पहली किस्त एक जून तक दूसरी एक सितंबर तक और तीसरी किस्त का भुगतान एक दिसंबर करना होगा।वहीं 18 माह में पूरी होने वाली परियोजना के लिए चार किस्तों और 24 माह में पूरी होने वाली परियोजना के लिए बकायेदारों को 15 और 10 प्रतिशत की सात किस्तों में रकम जमा करनी होगी। यह रकम एक जून से लेकर एक दिसंबर 24 तक जमा करनी होगी। एक किस्त के लिए तीन माह की अवधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन




42 माह से अधिक समय लगने पर 13 किस्त में चुकानी होगी रकम

पेमेंट प्लान के मुताबिक 24 से 30 माह में काम पूरी होने वाली परियोजनाओं के बकायेदारों को 15 और 10 प्रतिशत की 9 किस्तों में बकाया चुकाने का मौका मिलेगा। इसमें एक जून 2025 तक बकाया चुकाने का मौका होगा। इसी तरह 30 से 36 माह की अवधि में निर्माण कार्य पूरी होने वाली परियोजना में 11 किस्तों में बकाया चुकाने का मौका होगा। यह बकाया 01 दिसंबर 2025 तक चुकाना होगा। इसके लिए 10, आठ और सात प्रतिशत की किस्तें बनाई गई हैं। जबकि 36 से 42 माह में निर्माण कार्य पूरी होने वाली परियोजनाओं में आठ और सात प्रतिशत की 13 किस्तों में बकाया रकम चुकानी होगी। वहीं, जो परियोजनाएं पूरी होने में 42 माह से भी अधिक समय लेंगी। उसके फ्लैट बकायेदारों को रकम चुकाने के लिए सात और छह प्रतिशत की 15 किस्तें तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





फ्लैट का कब्जा मिलने पर देनी होगी पांच प्रतिशत राशि

जिस दिन फ्लैट का कब्जा मिलेगा। उस दिन फ्लैट खरीदार को बची हुई 5 प्रतिशत की अंतिम किस्त देनी होगी। इसके अलावा खरीदार को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज भी जमा करना होगा।





बनेंगे 1000 नए फ्लैट और सात नए टावर

यूनिटेक की परियोजना में सात नए टावर बनेंगे। इनमें करीब 1000 नए फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में टावरों की ऊंचाई भी बढ़ेगी। लोगों की सुविधा के लिए संसाधनों को विकसित करने का काम किया जाएगा। यूनिटेक के बोर्ड ने इस बाबत संशोधित ले आउट प्लान नोएडा प्राधिकरण में जमा करने का दावा किया है। हालांकि प्राधिकरण के सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। प्राधिकरण के नक्शा पास करने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए काम शुरू होगा।



9000 करोड़ होगी अनुमानित निर्माण लागत

यूनिटेक के अधूरे निर्माण पूरे करने और नए निर्माण में करीब 9000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हालांकि पहले लागत करीब तीन हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी। बताया जा रहा है कि इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और अन्य एजेंसियों की सलाह पर किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता को लेकर बजट बढ़ाया गया है।




चार माह में काम शुरू होने की संभावना

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में यूनिटेक परियोजना के अधूरे कार्य का निर्माण चार माह में शुरू होने के आसार हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कमेटी की ओर से पहले चरण में 35 टेंडर निकाले गए हैं। सुप्रीम कोर्ट की गठित कमेटी और उसकी ओर से तय की गई एजेंसी ने करीब 36 नए टेंडरों के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed