फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Union Minister Mansukh Mandaviya says in World Dairy Summit no shortage of fertilizers in the country

World Dairy Summit: देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

Tue, 13 Sep 2022 04:56 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, ग्रेटर नोएडा
पीटीआई, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 04:56 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फॉस्फोरस और पोटासिक के लिए पोषण आधारित नीति (NBS) की घोषणा जल्द की जाएगी। मंडाविया यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन (IDF) विश्व डेयरी सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Union Minister Mansukh Mandaviya says in World Dairy Summit no shortage of fertilizers in the country
मनसुख मंडाविया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को यहां कहा कि देश में फसल पोषकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गैर-यूरिया उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फॉस्फोरस और पोटासिक के लिए पोषण आधारित नीति (NBS) की घोषणा जल्द की जाएगी। मंडाविया यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन (IDF) विश्व डेयरी सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अक्तूबर से रबी की फसल की बुवाई से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। रबी के सीजन के लिए P&K उर्वरकों के लिए NBS नीति की घोषणा जल्द की जाएगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम DAP और अन्य खुदरा गैर-यूरिया उर्वरकों की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होने देंगे। वैश्विक रूप से बढ़ीं कीमतों का बोझ सरकार उठाएगी।"


इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की उर्वरक सब्सिडी इस वित्त वर्ष में 2.25-2.5 लाख करोड़ रुपये रहेगी जो पिछले वित्त वर्ष में 1.62 लाख करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed