फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Underpass will be built instead of flyover at Bakhtawar Chowk

Noida News: बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर की जगह अंडरपास बनेगा

Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Underpass will be built instead of flyover at Bakhtawar Chowk
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जीएमडीए की बैठक में मिली मंजूरी
विज्ञापन


एसटीपी बहरामपुर से नूंह डिस्ट्रीब्यूटरी तक डाली जाएगी पाइप लाइन
नजफगढ़ ड्रेन के पास ढाई हजार एकड़ कृषि भूमि जलमग्न होने से बचाने को बनेगी झील
चंदू बुढे़रा जल संयंत्र में रैस्को मोड में लगेगा चार मेगावाट सोलर पावर प्लांट



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बख्तावर चौक पर अब फ्लाईओवर की जगह अंडरपास बनेगा। इसके साथ ही नजफगढ़ ड्रेन के पास पानी में डूब रही कृषि भूमि की पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए यहां पर 97 एकड़ क्षेत्र में झील विकसित की जाएगी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई बैठक में यह फैसले लिए गए। बैठक में तय हुआ कि बहरामपुर एसटीपी से नूंह डिस्ट्रीब्यूटरी तक पाइप लाइन बिछाकर सीवरेज के शोधित जल को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पर 618 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिन्हें मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

जीएमडीए के सीईओ ने बताया कि वर्ष 2021-22 में प्राधिकरण ने करीब 556.44 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पूरा किया है, जो कि 2020-2021 में किए गए 447 करोड़ रुपये के खर्च से ज्यादा है। बैठक में चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र में रैस्को मोड पर 4 मेगावाट के सोलर पॉवर प्लांट का पायलट प्रोजेक्ट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वजीराबाद झील के विकास का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जीएमडीए का नया अपना कार्यालय बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। जीएमडीए सेक्टर-16 में जल संयंत्र के साथ में लगभग 2 एकड़ भूमि पर अपना नया कार्यालय बनाएगा। बैठक में केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed