फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Underpass got approval at Kisan Chowk, will start in two years

किसान चौक पर अंडरपास को मिली मंजूरी, दो साल में होगा शुरू

Tue, 12 Jul 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Underpass got approval at Kisan Chowk, will start in two years
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने किसान चौक (गौड़ चौक) पर अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकालकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अंडरपास के निर्माण पर करीब 60 करोड़ की लागत आएगी। इसे दो वर्ष में पूरा कर शुरू करने का प्रस्ताव है। इससे ग्रेनो वेस्ट से गाजियाबाद आनेजाने वाले वाहन चालकों को जाम से छुटकारा मिलेगा। स्थानीय लोग लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कंसल्टेंट एजेंसी राइट्स अंडरपास की रिपोर्ट तैयार की है। अंडरपास 60 मीटर रोड पर बनाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 के अंत शुरू होने वाले अंडरपास से रोजाना 35 हजार वाहन गुजरेंगे। फिलहाल इस चौक से रोजाना 25 हजार वाहन गुजरते हैं। ग्रेनो प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान चौक पर सूरजुपर से तिगरी जाने वाले 60 मीटर रोड पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसी सप्ताह इसका आरएफपी निकालकर टेंडर जारी कर दिया जाएगा। अंडरपास का डिजाइन और डिटेल प्राजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार पहले ही हो चुके हैं।
विज्ञापन

किसान चौक पर कई घंटे लगता है जाम
किसान चौक पर रोजाना कई घंटे जाम की स्थिति रहती है। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर यूटर्न बनाकर डायवर्जन प्लान लागू कर रखा है। इससे तिगरी जाने के लिए लोगों को करीब एक किमी का चक्कर काटना पड़ता है। गौड़ सिटी की तरफ से सूरजपुर या नोएडा को जाने वाले वाहन 130 मीटर रोड पर बने यूटर्न से होकर ही गुजरते हैं। अंडरपास से इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफओबी का भी शुरू हो निर्माण
ग्रेनोवासी लंबे समय से शहर में कई स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की मांग कर रहे हैं। सूरजपुर-कासना रोड पर कैलाश अस्पताल के सामने, कलेक्ट्रेट के सामने, जगत फार्म के सामने फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं। इनके अलावा परीचौक समेत शहर में 7 फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। मगर टेंडर के बाद आगे प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

एलजी चौक से एक्सप्रेसवे जाने का इंतजार
प्राधिकरण दस वर्षों से एलजी चौक से नॉलेज पार्क शारदा यूनिवर्सिटी के बराबर से होते हुए नोएडा के सेक्टर-146 जाने के लिए सड़क बनाने का दावा कर रहा है। प्राधिकरण ने हिंडन पर निर्माणाधीन पुल से लिंक रोड जोड़ने के लिए 26 करोड़ रुपये का बजट बनाया है। मगर आज तक यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई है। यदि यह मार्ग एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाता है तो परी चौक के साथ-साथ नोएडा-छलेरा दादरी रोड का भी दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed