फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Under 'Operation Aparajay', children with disabilities will be linked to essential services.

Noida News: ऑपरेशन अपराजेय के तहत दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जाएगा

Fri, 24 Jul 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Under 'Operation Aparajay', children with disabilities will be linked to essential services.
नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और पुनर्वास को मजबूत बनाने को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में गोष्ठी की। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं से प्रभावी ढंग से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गोष्ठी में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने, पात्र बच्चों को दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा जैसी योजनाओं से जोड़ने को लेकर बातचीत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, केयरगिवर सत्यापन, बीट आउटरीच कार्यक्रम और नेबरहुड सिक्योरिटी स्कीम के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन अपराजेय केवल एक अभियान नहीं, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed