Ukraine-Russia War: भाजपा सांसद वरुण गांधी का सरकार पर हमला- हर आपदा में अवसर नहीं खोजना चाहिए
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सोमवार सुबह एक वीडियो पोस्ट कर ट्वीट किया कि सही समय पर सही फैसले न लिए जाने के कारण 15 हजार से अधिक छात्र भारी अव्यवस्था के बीच अभी भी युद्धभूमि में फंसे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर एक बार फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सुरक्षित वापसी इन पर कोई उपकार नहीं बल्कि हमारा दायित्व है। हर आपदा में अवसर नहीं खोजना चाहिए।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सोमवार सुबह एक वीडियो पोस्ट कर ट्वीट किया, 'सही समय पर सही फैसले न लिए जाने के कारण 15 हजार से अधिक छात्र भारी अव्यवस्था के बीच अभी भी युद्धभूमि में फंसे हुए हैं। ठोस रणनीतिक और कूटनीतिक कार्यवाही कर इनकी सुरक्षित वापसी इन पर कोई उपकार नहीं बल्कि हमारा दायित्व है। हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए।'
वरुण द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में यूक्रेन में फंसी एक लड़की बोल रही है कि हमें यूक्रेन की सीमा पर आने के लिए कहा गया है, जो यहां से 800 किमी दूर है। भारतीय दूतावास पर संपर्क करने पर वो फोन काट रहे हैं। लड़की ने कहा कि उसकी कोई मदद नहीं की जा रही है। उसने अपील की है कि उसे जल्द से जल्द वहां से निकाला जाए।
पहले भी उठाते रहे हैं विभिन्न मुद्दे
वरुण गांधी पिछले काफी समय से विभिन्न मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर हमला करते आ रहे हैं। इससे पहले बैंकों से ऋण लेकर विदेश भागे व्यवसायियों, निजीकरण, किसानों के मुद्दों, किसान आंदोलन, लखीमपुर आदि मुद्दों पर भी वरुण गांधी भाजपा सरकार पर हमला कर चुके हैं।