फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   U19 T20 WC Parshavi Chopra received a warm welcome

U19 T20 WC: अंडर-19 T20 महिला विश्वकप जीतकर लौटीं पार्श्वी का जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला रोड शो

Fri, 03 Feb 2023 08:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Feb 2023 08:57 AM IST
सार

पार्श्वी ने शहरवासियों के समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। युवा खिलाड़ी ने कहा कि जीत के बाद कंधे पर तिरंगा हो इससे बड़ा कोई पल नहीं होता। उन्होंने कहा कि विश्वकप जीतने के बाद से जीवन का नया सफर शुरू हुआ है।

विज्ञापन
U19 T20 WC Parshavi Chopra received a warm welcome
पार्श्वी का जोरदार स्वागत हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडर-19 टी-20 महिला विश्वकप विजेता भारतीय टीम की सदस्य पार्श्वी चोपड़ा बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर पहुंची। घर पहुंचने से पहले शहर के कई स्थानों पर पार्श्वी का जोरदार स्वागत हुआ। परी चौक से प्लुमेरिया एस्टेट गार्डन सोसाइटी तक रोड शो निकाला गया।

विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर डांस किया। पार्श्वी ने शहरवासियों के समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। युवा खिलाड़ी ने कहा कि जीत के बाद कंधे पर तिरंगा हो इससे बड़ा कोई पल नहीं होता। उन्होंने कहा कि विश्वकप जीतने के बाद से जीवन का नया सफर शुरू हुआ है।
विज्ञापन


गेंदबाज पार्श्वी ने कहा कि पहली बार आयोजित टी-20 महिला विश्वकप के फाइनल मैच को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं था। सभी ने पूर्व के मैचों की तरह क्रिकेट खेला और जीत दर्ज की। फाइनल मैच में जब टीम को जीत के लिए दो रन की जरूरत थी तो ड्रेसिंग रूम में सभी लड़कियां उत्साहित थीं। जीत के बाद तिरंगा कंधों पर रखकर जीत का जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि कंधों पर तिरंगा रखकर जश्न मनाने वाला पल बहुत गौरवशाली था। उसका अनुभव साझा करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि विश्वकप जीत के बाद से मेहनत दोगुनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकप विजेता बनने के बाद बृहस्पतिवार को पार्श्वी पहली बार ग्रेटर नोएडा पहुंचीं। यहां परी चौक से अल्फा वन व टू, प्राधिकरण गोल चक्कर से प्लुमेरिया सोसाइटी तक रोड शो निकाला गया। जहां शहर के लोगों ने जगह-जगह पार्श्वी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed