फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   U-turn will be made on Vikas Marg, will provide relief from jam

Noida News: विकास मार्ग पर बनेंगे यू-टर्न, जाम से मिलेगी निजात

Thu, 29 Aug 2024 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
U-turn will be made on Vikas Marg, will provide relief from jam
ट्रैफिक पुलिस ने लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक के लिए तैयार की योजना
विज्ञापन

------------------
2.5 किमी के छह ट्रैफिक सिग्नल हटाने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली को मध्य दिल्ली से जोड़ने वाले विकास मार्ग को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने योजना बनाई है। करीब योजना के तहत 2.5 किमी लंबे लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ के बीच के हिस्से के छह ट्रैफिक सिग्नल हटाए जाएंगे। इनकी जगह हर प्वाइंट पर यू-टर्न बनेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरुआती दौर का निरीक्षण भी कर लिया है। सिग्नल हटने से दिनभर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
सड़क सुरक्षा और सुधार के लिए काम करने वाली संस्था गुरु हनुमान सोसाइटी ऑफ भारत की तरफ से बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए उपराज्यपाल और ट्रैफिक पुलिस को एक प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें सड़क के सारे चौराहों और टी-प्वाइंट पर ट्रैफिक सिग्नल व मुख्य मार्ग पर सेंट्रल वर्ज को स्थायी रूप से बंद कर लक्ष्मी नगर व कड़कड़ी मोड़ के बीच वाहनों को निर्बाध रूप से आवागमन करने के लिए यू-टर्न व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया था। इसी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने निरीक्षण कर योजना तैयार की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी हितधारकों से इस पर चर्चा की जा रही है। यू-टर्न के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का आकलन किया जा रहा है। कई दौर की बैठकों में योजना को लागू करने पर सहमति बन रही है। अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद जल्द ही जमीनी स्तर पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह कदम उठाए जाएंगे

- मार्ग पर स्थित चौराहों व टी-प्वाइंट पर ट्रैफिक सिग्नल और सेंट्रल वर्ज को बंद कर लक्ष्मी नगर व कड़कड़ी मोड़ के बीच निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

-बंद किए गए सेंट्रल वर्ज से लगभग 150 मीटर पहले व 150 मीटर आगे कट-इन-मीडियन प्रकार यू-टर्न बनेंगे।

-कट-इन-मीडियन प्रकार के यू-टर्न से लगभग 100 मीटर पहले से यू-टर्न तक सेंट्रल वर्ज पर ऑफसेट सुविधा मिलेगी, ताकि यू-टर्न तक पहुंचते-पहुंचते वाहन बीच वाली लेन में आ जाएं और यू-टर्न ले रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सड़क सुरक्षा उपकरण जैसे रिफ्लैक्टर, ब्लिंकर्स, साइनेज, पेंट मार्किंग, गति नियंत्रक आदि लगेंगे।





अतिक्रमण है समस्या

लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण है। सड़क के दोनों तरफ नारियल, फूल, फल, कपड़े और खाने की सैकड़ों दुकानें हैं। इनसे फुटपाथ गायब हो चुका है और सुबह से देर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर रोजाना खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में वाहन मुख्य मार्ग पर ही पार्क कर दिए जाते हैं। इससे भी यातायात आवागमन प्रभावित होता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article