{"_id":"6352077f2e796821bd078839","slug":"two-women-injured-in-clash-after-aoa-dispute-of-hyde-park-society-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: हाइड पार्क सोसायटी के एओए विवाद में चले डंडे, दो महिलाएं चोटिल, दो सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: हाइड पार्क सोसायटी के एओए विवाद में चले डंडे, दो महिलाएं चोटिल, दो सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में
Fri, 21 Oct 2022 12:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:13 PM IST
सार
एओए अध्यक्ष पद को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रात को सोसायटी में अध्यक्ष पद को लेकर ही बातचीत चल रही थी। इस दौरान पुष्पेंद्र और दिनेश नेगी पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सोसायटी में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने दिनेश नेगी पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विवाद के दौरान मौके पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के विवाद में बृहस्पतिवार रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की तरफ से सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों ने डंडे बरसा दिए, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एओए अध्यक्ष पद को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी सामने आ चुकी है। रात को सोसायटी में अध्यक्ष पद को लेकर ही बातचीत चल रही थी। इस दौरान पुष्पेंद्र और दिनेश नेगी पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सोसायटी में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने दिनेश नेगी पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशंस के एक पद के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में दो सिक्योरिटी गार्डों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मारपीट में शामिल लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
सोसायटी में कई बार हल्की-फुल्की कहासुनी और विवाद की बात सामने आ चुकी है। इस कारण कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से कई लोगों के खिलाफ पहले ही निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।