फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two sons of AOA Vice President arrested in assault case

मारपीट मामले में एओए उपाध्यक्ष के दो बेटे गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two sons of AOA Vice President arrested in assault case
नोएडा सेक्टर-120 आम्रपाली जोडियक में झगड़े के मामले में पकडे गए आरोपी ।
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी में एक शख्स से मारपीट मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) उपाध्यक्ष के दो बेटों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पीड़ित की पहचान आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी निवासी ज्योति के रूप में हुई थी। ज्योति का आरोप है कि वे दोस्त प्रेम शुक्ला के साथ बुधवार रात को गेट पर सुरक्षाकर्मी से सामान ढोने के लिए ई-कार्ट गाड़ी मांग रहे थे। इस पर सुरक्षा गार्डों ने सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष आरएस बोरा को जानकारी दी। बोरा गेट पर पहुंचे और दोनों से बातचीत कर रहे थे। इस बीच बोरा के बेटे रिदम व सक्षम ने ज्योति और दोस्त से मारपीट कर दी थी। एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि रिदम और सक्षम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed