फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two sides fight over the formation of AOA in Antriksh Golf View-1 Society

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सोसाइटी में एओए के गठन पर दो पक्षों में मारपीट

Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two sides fight over the formation of AOA in Antriksh Golf View-1 Society
नोएडा सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते निवासी।
नोएडा। सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सोसाइटी में रविवार को बिल्डर पर अवैध रूप से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का गठन करने का आरोप लगाते हुए दो पक्ष भिड़ गए। मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह सोसाइटी के पार्क में एओए गठन के संबंध में करीब 400 लोग एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने अवैध रूप से एओए का गठन किया है, जबकि इन्हें सोसाइटी में कोई नहीं जानता और ये लोग सोसाइटी में रहते भी नहीं हैं। लोग नारेबाजी करते हुए सोसाइटी में चक्कर लगाने लगे। इसी बीच सोसाइटी में ही बने मेंटेनेंस कार्यालय में कुछ लोग जानकारी लेने पहुंच गए। इसके बाद बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को सूचना मिली कि मेेंटेनेंस कार्यालय में मारपीट हो गई है। लोग उधर दौड़े और कार्यालय को घेर लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ऑफिस को बंद कर मारपीट की और एक महिला से छेड़छाड़ भी कर दी। मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के गबन का आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल्डर ने ऐसे कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जी एओए का गठन कराया है, जिसके माध्यम से करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। इसे लेकर ही निवासी विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी चुनी गई एओए ही वैध है। उसे निवासियों ने बैठक के बाद सर्वसम्मति से चुना है, लेकिन बिल्डर के नेतृत्व में चलने वाली एओए अब भी निवासियों से पैसा वसूलने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाद की जड़
निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से 7-8 साल से मेंटेनेंस के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन काम कुछ नहीं हो रहा है और लोग सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। आवश्यक सुविधाएं जैसे मेकेनिकल पार्किंग, जनरेटर, कामर्शियल कांप्लेक्स, लॉबी आदि कई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। अब बिल्डर अवैध तरीके से सोसाइटी को अपनी बनाई एओए को सौंपकर भागना चाहता है। इसके अलावा करोड़ों का ब्याज, मुफ्त मेंटेनेंस चार्ज आदि का भी कोई हिसाब नहीं दिया गया। पैसे का गबन करने के लिए बिल्डर ने अपने पक्ष के लोगों की एक एओए बनवाकर उसे रजिस्टर्ड करा दिया।
सांसद से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
सोसाइटी में विधायक पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे सांसद डॉ. महेश शर्मा से लोगों ने मांग की कि फर्जी एओए को खत्म कराया जाए, उक्त लोगों के बने ऑफिस को बंद कराया जाए। इस दौरान नवरतन गौतम, संजीव, मनोज राय, सपना, बृजेश, शरद, शिव जौहर आदि लोग मौजूद रहे।
सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 सोसाइटी में निवासियों के बीच एओए गठन के संबंध में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष पर महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप लगा है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। - रणविजय सिंह, एडीसीपी

इस मामले में बिल्डर की कोई भूमिका नहीं है। सोसाइटी के दो पक्ष एओए के गठन के लिए आपस में लड़े हैं। दोनों ही पक्ष मेरे पास आए थे और एओए गठन की जानकारी देते हुए अपने-अपने पक्ष में हस्ताक्षर करवा लिए थे। - करन सिंह, मेंटेनेंस मैनेजर, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed