{"_id":"697a0fca36111d664002b378","slug":"two-sectors-and-two-markets-will-get-relief-from-power-cuts-and-tripping-grnoida-news-c-23-1-lko1064-86356-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो सेक्टरों व दो मार्केटों में बिजली कटौती व ट्रिपिंग से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो सेक्टरों व दो मार्केटों में बिजली कटौती व ट्रिपिंग से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-एनपीसीएल ने सेक्टर गामा-वन के सब स्टेशन में लगाया 12.5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दो सेक्टरों के निवासियों के साथ-साथ दो मुख्य मार्केटों के दुकानदारों को इस गर्मी में बिजली कटौती व ट्रिपिंग से राहत मिलेगी। इसके लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने सेक्टर गामा-वन स्थित सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर को बदला है। पुराने की जगह नया ट्रांसफॉर्मर रखा गया है। जिसका लाभ 2000 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि सेक्टर गामा-वन के सब स्टेशन से दो सेक्टर और दो मार्केट जुड़ी है। यहां पहले 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था, लेकिन यहां बिजली की खपत बढ़ने के कारण ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी। गर्मी में इस तरह की समस्या नहीं हो, इसके लिए कंपनी ने सब स्टेशन में 12.5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया है। इस सब स्टेशन से सेक्टर गामा एक और दो के अलावा जगत फार्म और रामपुर मार्केट में बिजली आपूर्ति होती है।