फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two salesmen were taken hostage on liquor contract and looted 1.25 lakh

शराब ठेके पर दो सेल्समैन को बंधक बनाकर सवा लाख लूटे

Tue, 25 Jan 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two salesmen were taken hostage on liquor contract and looted 1.25 lakh
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कस्बा चौकी के पास स्थित शराब ठेके के दो सेल्समैन को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब सवा लाख रुपये नकद लूट लिए। रविवार रात करीब 11 बजे कस्बा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना ठेका प्रबंधक विजय प्रताप व पुलिस को दी। सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सूरजपुर कस्बा चौकी के पास शराब का ठेका है। रविवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाश शराब के ठेके पर आए। उस समय सेल्समैन सचिन व रजित शटर गिरा कर कैश मिला रहे थे। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सेल्समैन को बंधक बना लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर काउंटर में रखे सवा लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही सेल्समैन ने प्रबंधक विजय प्रताप व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। इधर प्रबंधक विजय प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को दो बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। कस्बा चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शराब के ठेके से दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - इलामारन जी. एडिशनल डीसीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी से 40 हजार लूटे
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे के नजदीक बुलंदशहर निवासी किराना व्यापारी से दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित से मारपीट कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बिलासपुर चौकी जाकर वारदात की सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित शोभित गर्ग दनकौर व बिलासपुर कस्बों में किराना के थोक समान का व्यापार करते है। सोमवार को वह स्कूटी से दनकौर आए थे। दुकानदारों से करीब 40 हजार रुपये लेने के बाद शाम को घर लौट रहे थे। बुलंदखेड़ी गांव की नाली के पास दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और स्कूटी की चाबी लेकर फरार हो गए। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने चाबी फेंक दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। अहम है कि दनकौर-बिलासपुर मार्ग पर 3 जनवरी को सिकंदराबाद निवासी व्यापारी जयनारायण से बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed