फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two pilgrims died in the accident

हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत

Wed, 22 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two pilgrims died in the accident
तावडू। उपमंडल की सीमा से जा रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव पढेनी में मंगलवार रात वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 6 घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तावडू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को हायर सेंटर के रेफर किया गया है। वहीं, तावडू सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी थाना सब्जी मंडी रोहतक निवासी सोमनाथ ने बताया कि वह दोस्त की क्रूजर मैक्स गाड़ी में अपने रिश्तेदारों और नजदीकियों को लेकर रोहतक से बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन गया था। गाड़ी में उनके साथ रोहतक निवासी कपिल उसकी मां सुनीता, लक्ष्मी, श्याम सुंदर, पुष्पा, अन्नु, निरमल, कान्ता सहित कुल 9 लोग सवार थे। वह स्वयं गाड़ी चला रहा था। मंगलवार रात वह वृंदावन से दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। 8:15 बजे के करीब कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर गांव पढेनी के नजदीक पहुंचे तो पीछे से बड़ी तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी उछलकर मार्ग के साथ लगी लोहे की रेलिंग में जा टकराई। गाड़ी में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। इसी दौरान एक और गाड़ी उनकी गाड़ी से आ टकराई जिसका चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तावडू के ग्लोबल अस्पताल में लाया गया। चालक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुनीता और लक्ष्मी ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक और गंभीर रूप से घायल पुष्पा को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कंटेनर चालक पर केस दर्ज
जांच अधिकारी एएसआई मोहन ने बताया कि इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक सुनीता(55) और लक्ष्मी (56) के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक आस्था वाली थीं मां
मृतका सुनीता के इकलौते पुत्र कपिल ने बताया कि उनकी मां बहुत ज्यादा धार्मिक आस्था वाली थी। वह उन्हें हर साल वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए लेकर जाते थे। घटना ने उनके परिवार को झकझोर कर दिया है। उनके बच्चे दादी को बार-बार याद कर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed