फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people got stuck in lift in Greater Noida West

लिफ्ट में आफत के 20 मिनट: ग्रेनो वेस्ट की एक सोसायटी में फंसे दो लोग, लोगों में गुस्सा; बिल्डर से की शिकायत

Fri, 12 Jul 2024 06:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 06:03 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम सोसाइटी के एक टावर की लिफ्ट में दो लोग फंस गए। दोनों 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

विज्ञापन
Two people got stuck in lift in Greater Noida West
लिफ्ट में फंसी दो जिंदगियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर-ई की लिफ्ट में शुक्रवार दोपहर एक महिला और पुरुष करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। आरोप है कि लिफ्ट को काफी खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुली। सूचना देने के काफी देर बाद उनको लिफ्ट से बाहर निकाला गया। महिला अपने बेटे को लेने गेट पर जा रही थी, लेकिन देर हो गई। देरी से पहुंची महिला को बेटा गेट पर रोता मिला। घटना के बाद से निवासियों में काफी रोष हैं।
विज्ञापन


महिला जैता चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ टावर-ई की 10वीं मंजिल पर रहती हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में करीब 2:30 बजे उसका बेटा स्कूल से आता है। फ्लैट से सोसाइटी के गेट नंबर एक तक पहुंचने पर उनको 10 मिनट का समय लगता है। उसी हिसाब से वो शुक्रवार दोपहर में बेटे को लेने निकली। लिफ्ट में टावर में ही रहने वाले एक व्यक्ति और मौजूद थे। 
विज्ञापन


लिफ्ट भूतल पर जाकर रूक गई। जबकि उनको पार्किंग में जाना था। काफी प्रयास किया। अलार्म बटन दबाया, लेकिन उसने काम नहीं किया। कुछ देर बाद लिफ्ट पार्किंग में जाकर रूकी। वहां भी गेट नहीं खुला। काफी शोर मचाया। फोन भी नहीं मिल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर बाहर खड़े लोग वहां पहुंचे और जोर लगाकर लिफ्ट का कुछ दरवाजा खोला। जिससे हवा आ सकी। करीब 20 मिनट बाद उनको बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गेट पर खड़ा था। जो रो रहा था। बिल्डर को लिफ्ट का मेंटेनेंस कराना चाहिए। बिल्डर की लापरवाही से उसका बेटा काफी परेशान हो गया था।

नहीं चल रही है कई टावर की लिफ्ट
सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि बिल्डर लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं करा रहा है। इस कारण आए दिन लिफ्ट में लोग फंस रहे है। पिछले तीन माह में 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं इस समय भी कई टावर की लिफ्ट खराब हैं। टावर बी की एक लिफ्ट 10 दिन से अधिक समय से खराब हैं। जबकि टावर एन की एक लिफ्ट पांच दिन से खराब हैं। ई-टावर की लिफ्ट भी बंद हो गई हैं। शिकायत के बाद भी बिल्डर ध्यान नहीं दे रहा हैं।


तकनीकी खराब के कारण लिफ्ट करीब 7 मिनट फंसी थी। सूचना मिलने पर लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। कंपनी को मरम्मत की सूचना भेज दी है। जल्द ही लिफ्ट ठीक हो जाएगी। बाकी लिफ्ट का मेंटेनेंस समय पर कराया जा रहा है। - संगम त्रिपाठी, एस्टेट मैनेजर, अजनारा होम्स सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed