फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people died of suffocation due to toxic gas in an STP tank

UP: एसटीपी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से दो की मौत, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा

Sun, 26 Jul 2026 09:20 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 26 Jul 2026 09:20 AM IST
सार

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी की है। मृतकों की पहचान शशिकांत शर्मा (40) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी गांव गड़मुरा जिला करौली (राजस्थान) और आकाश (22) पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव इटहारी जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two people died of suffocation due to toxic gas in an STP tank
एसटीपी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में शनिवार देर रात एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सफाई के लिए टैंक में उतरा कर्मचारी जहरीली गैस के प्रभाव से बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए नीचे उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी की है। मृतकों की पहचान शशिकांत शर्मा (40) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी गांव गड़मुरा जिला करौली (राजस्थान) और आकाश (22) पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव इटहारी जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शशिकांत एसटीपी टैंक की सफाई करने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गए। जब काफी देर तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्हें बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड आकाश टैंक में उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। हादसे के बाद सोसायटी में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed