{"_id":"6a5b7451bf138e138a0c21d6","slug":"two-notorious-individuals-arrested-with-eight-stolen-bikes-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100498-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी की आठ बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी की आठ बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की आठ बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई थी बाइक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शनिवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ बाइक और एक चाकू बरामद किया गया है।
बरामद की गई बाइक दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य गौड़ सिटी-2 स्थित 10वीं एवेन्यू की सर्विस रोड पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कुशलवीर और सनी के रूप में हुई है। कुशलवीर मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रह रहा था। दूसरा आरोपी सनी बिसरख का निवासी है। आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न इलाकों से कई बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल आठ बाइक बरामद कीं। इनमें हीरो स्प्लेंडर, हीरो पैशन प्रो, होंडा लिवो और टीवीएस अपाचे शामिल हैं। आरोपी कुशलवीर के खिलाफ पहले भी गाजियाबाद, बिसरख और दिल्ली में वाहन चोरी की कई प्राथमिकी दर्ज हैं। सनी के खिलाफ भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।