{"_id":"5d8d16df8ebc3e015369f5c7","slug":"two-nigerian-nabbed-without-visa-grnoida-news-noi4638242178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वीजा के रह रहे दो नाइजीरियाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वीजा के रह रहे दो नाइजीरियाई पकड़े
विज्ञापन
बिना वीजा के रह रहे दो नाइजीरियाई पकड़े
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क पुलिस और एलआईयू टीम ने बिना वीजा-पासपोर्ट के शहर में लंबे समय से रह रहे दो नाईजीरियाई को पकड़ा है। इनमें एक ने लगभग ढाई साल पहले मणिपुर निवासी युवती से शादी कर ली थी और उसके एक बच्चा भी है। दोनों आरोपियों को फिलहाल पुलिस लाइन के अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा।
नॉलेज पार्क थाने के उपनिरीक्षक ने बृज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक लंबे समय से शहर में बिना वीजा पासपोर्ट के रह रहे हैं। सूचना पर पुलिस व एलआईयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कैलाश अस्पताल के सामने से नाईजीरियाई मूल के चीना यूगोचूक्यू और चीना याओबिहाआ को हिरासत में ले लिया। टीम ने आरोपियों से पूछताछ की और उनके वीजा, पासपोर्ट मांगे। आरोपियों ने बताया कि वह बिजिनेस वीजा पर आए थे लेकिन इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके चलते उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को उनके देश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।