फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two more cases filed in bike boat company scam

गाजियाबाद, मेरठ, बागपत के ध्यानार्थ::: बाइक बोट कंपनी घोटाले में दो और मुकदमे दर्ज

Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two more cases filed in bike boat company scam
बाइक बोट कंपनी घोटाले में दो और मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, कंपनी के गेट पर धरना जारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। जीटी रोड स्थित कोट गांव के पास बाइक बोट कंपनी समेत 65 निदेशकों पर लाखों रुपये का धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चार पीड़ितों ने दो और रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि निवेश की गई धन राशि को वापस नहीं किया और फर्जी चैक दिया गया। सभी मामलों की ईडी व ईओडब्लू जांच कर रही है। कंपनी के मुख्य आरोपी जेल में बंद है। वहीं निवेश की गई रकम को वापस लेने की मांग को लेकर कंपनी के गेट पर धरना जारी है।


शिकायतकर्ता जनपद बागपत निवासी मुन्ना बालियान निवेशक ने बताया कि कंपनी का शुभारंभ वर्ष 2017 में हुआ था। इसमें करीब 8 लाख निवेशक 15 हजार करोड़ रूपये निवेश कर चुके हैं। 2019 में कंपनी के घोटालों की पोल खुलनी शुरू हो गई थी। इसमें कोतवाली में करीब 119 केस दर्ज हो चुके है। आरोप में सीएमडी संजय भाटी समेत 25 आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन



न्यायालय के आदेश पर गाजियाबाद, डुंडाहेडा न्यू, शांतिनगर , बिहारीपुरा निवासी अशोक कुमार ने गार्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स लिमिटेड में 2018 में 62100 रुपये निवेश किये थे। कंपनी का दावा था एक निवेश एक बाइक के लिए 12 माह तक प्रति माह 9765 रुपये की किस्त निवेशक को दी जायेगी। इसके अलावा तीन बाइक के लिए शकुंतला देवी ने 186300 व दो बाइक के लिए हरीशचंद 124200 रुपये निवेश किये थे। आरोप है केवल एक किस्त ही थी। उसके बाद गुमराह करते हुए फर्जी चैक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वही दूसरी रिपोर्ट रोहट रोड मेरठ निवासी वेद प्रकाश की। इसमें 2018 में तीन बाइक के लिए 186300 रुपये निवेश किए गए थे। इन्हें कोई किस्त नहीं मिली । पीडितों ने कंपनी के सीएमडी संजय भाटी, सचिन, दीप्ति बहल, करनपाल, बबीता देवी, विजय पाल, राजेश, पवन, आदेश विदेश समेत 65 कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट की है। मामले में एसीपी, सार्थक सेंगर का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मामले को ईओडब्लू जांच एजेंसी शाखा मेरठ को भेज दिया जायेगा।

---------------------
आरोपी बिजेंद्र हुड्डा को मिली अग्रिम जमानत
ग्रेटर नोएडा। इधर बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोपी बिजेंद्र हुड्डा को जिला न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी है। बिजेंद्र को पूर्व में सशर्त अंतरिम जमानत मिली थी। इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके थे। कुर्की की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी थी। निवेशकों का आरोप था कि बिजेंद्र हुड्डा ने करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के मुख्यारोपी संजय भाटी व अन्य आरोपियों से मिलीभगत की थी। बिजेंद्र के फर्जीवाड़े की बड़ी रकम लेकर विदेश भागने की भी चर्चा थी। इसलिए अंतरिम जमानत देते हुए न्यायालय ने आरोपी को का पासपोर्ट भी जब्त कराया था और जांच में सहयोग करने के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed