फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants who robbed chain and mobile in Noida injured in encounter

Noida: चेन व मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक फरार, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 26 Nov 2022 10:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Nov 2022 10:59 PM IST
सार

पुलिस सेक्टर-62 में डी-पार्क के समीप जांच अभियान चला रही थी। एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Two miscreants who robbed chain and mobile in Noida injured in encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आए दिन शहर में चेन व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों घायल बदमाशों की पहचान खोड़ा निवासी नफीस राणा और विशनपुरा गांव निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। दोनों पर 40 से अधिक लूट के मामले दर्ज हैं। वहीं मुठभेड़ में बदमाशों का साथी अंकित तिवारी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस सेक्टर-62 में डी-पार्क के समीप जांच अभियान चला रही थी। एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से नफीस राणा और अर्जुन घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। प्राथमिक छानबीन में दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 40 केस दर्ज हैं। वहीं अन्य जिलों से संपर्क कर इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नफीस गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। इनके पास से बरामद बाइक करीब एक माह पहले ही सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा पुलिस ने तमंचा, दो कारतूस व एक सोने की चेन भी बरामद की है। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बदमाश अर्जुन के खिलाफ भी आठ मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed