फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants robbed the car by taking a lift from Pari Chowk

परी चौक से लिफ्ट लेकर दो बदमाशों ने लूटी कार

Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants robbed the car by taking a lift from Pari Chowk
ग्रेटर नोएडा। परी चौक से नोएडा के लिए लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश ओखला पक्षी विहार के पास कार लूटकर फरार हो गए। वहीं, बृहस्पतिवार रात को महिला आर्किटेक्ट के ऑटो से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये का लैपटॉप लूट लिया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित संगम विहार निवासी राम धीरज शुक्रवार सुबह सवारी को ग्रेटर नोएडा छोड़कर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान परी चौक से दो बदमाशों ने लिफ्ट ले ली। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने चालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर दो घंटे तक घुमाया। इसके बाद सेक्टर-39 में उतारकर भाग गए। हालांकि, एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि आरोपी कार में सवार होकर सेक्टर-39 पहुंचे और किराये के 36 रुपये मांगने पर तमंचा दिखाकर कार लूटी। नोएडा और बीटा-2 थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। बीटा-2 थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार रात आर्किटेक्ट लक्षिता रत्ना ऑटो से रामपुर मार्केट के पास उतरीं तो बाइक सवार दो बदमाशों ने हाथ से लैपटॉप का बैग लूट लिया।
विज्ञापन

त्योहारों से पूर्व परी चौक के पास सक्रिय हो जाते हैं लुटेरे
त्योहार नजदीक आने पर शहर के मुख्य चौराहे परी चौक के आसपास बदमाश हर वर्ष सक्रिय हो जाते हैं। यहां बाइक सवार बदमाश राहगीरों को निशाना बनाते हैं। वहीं, दूरदराज के यात्रियों को लिफ्ट देकर और लूटपाट भी की जाती है। तीन दिन में भी परी चौक के पास दो वारदात हुई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को परी चौक का निरीक्षण कर चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। नवरात्र के बाद दशहरा, करवाचौथ, दिवाली, भैया दूज आदि त्योहार आएंगे। इन त्योहारों की तैयारी में कारोबारी, व्यापारी व अन्य लोग कई दिन से पहले से जुट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बदमाश भी सक्रिय हो जाते हैं। बदमाशों ने बुधवार रात ऑटो में बीटा-1 सेक्टर से ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर आकाश का मोबाइल छीन लिया। इससे आकाश ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, शुक्रवार सुबह बदमाशों ने लिफ्ट मांगकर चालक से तमंचे के बल पर कार लूट ली। इससे पहले भी इस तरह की वारदात यहां हुईं हैं। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बदमाशों पर लगाम कसने के लिए परी चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। वहीं, सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को भी गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed