{"_id":"61546b108ebc3e09031cfc18","slug":"two-miscreants-arrested-for-robbing-morning-walkers-noida-news-noi607448727","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सैर करने वालों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सैर करने वालों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को लूटते थे। इनके पास से चार मोबाइल, तमंचे व बगैर नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। दोनों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत के नेतृत्व में पुलिस सुबह सेक्टर-56 रेडिसन होटल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोरना निवासी रोहित जाटव के पैर में गोली लग गई। जबकि साथी की पहचान मोरना निवासी सिद्धार्थ शर्मा के रूप में हुई।
बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से तड़के घर से निकलते थे और सैर करने वाले लोगों से लूटपाट करते थे। इनके पास से चार मोबाइल मिले हैं जो नोएडा व आसपास से लूटे गए थे। रोहित के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24, 58 में आठ व सिद्धार्थ के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मोबाइल व चेन झपटने वालों के खिलाफ पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश को गोली लगी है।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा