फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two men death in road accident

Noida News: सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Sun, 25 May 2025 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
two men death in road accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएड। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के चौगानपुर गांव में हुए हादसे में एक युवती (19) की जान चली गई। मृतका काजल मूलरूप से थाना नोहझील मथुरा की निवासी थी। वर्तमान में अपनी मां के साथ चौगानपुर में रह रही थी। परिजन का कहना है कि 19 मई की शाम वह गांव खेडा चौगानपुर में रोड पर जा रही थी। तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में काजल के सिर में गंभीर चोट आईं और उसे तत्काल इलाज के लिए कासना स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही काजल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मृतका की मां किरण देवी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोलचक्कर पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कवलदीप शाह (55) निवासी देवला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को कब्जे में लिया है। कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
नोएडा सेक्टर-143 के पास स्थित गौतम बुद्ध प्रतिमा के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 15 मई की सुबह करीब उस वक्त हुआ जब शहदरा सेक्टर-141 निवासी राजेन्द्र ड्यूटी पर जाते समय अपनी बाइक से जा रहे थे। इस दौरान एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेन्द्र को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित के भाई राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed