फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two lakh liters of flammable material caught

दो लाख लीटर ज्वलनशील पदार्थ पकड़ा

Sun, 21 Aug 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two lakh liters of flammable material caught
फरीदाबाद। सेक्टर-58 संजय कॉलोनी में गेहूं और ज्वलनशील पदार्थ की कालाबाजारी रोकने के लिए दी गई दबिश के दौरान सरकारी गेहूं और दो लाख लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया। दबिश के बाद क्राइम ब्रांच 65 की टीम आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों का इंतजार करती रही। लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई अधिकारी ज्वलनशील पदार्थ की जिम्मेदारी लेने नहीं आया है। क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश का कहना है जब्त ज्वलनशील पदार्थ का सैंपल सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में ही लिया जा सकता है। सैंपल जांच के बाद पता लगेगा वह पदार्थ क्या है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने शनिवार रात करीब 9 बजे सेक्टर-58 संजय कॉलोनी प्लॉट 23 में गेहूं और ज्वलनशील पदार्थ की कालाबाजारी की सूचना पर छापा मारा था। यहां अजय नाम के व्यक्ति गुरुवर इंटरप्राइजेज के गोदाम में 250 कट्टे गेहूं के मिले जिन पर भारतीय खाद्य निगम की मुहर लगी हुई थी। साथ ही करीब दो लाख लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ। ड्रम से डीजल जैसी गंध आ रही थी। गोदाम मालिक अजय के पास विस्फोटक सामग्री विभाग की तरफ से जारी एक लाइसेंस मिला, जिसमें 40 हजार लीटर ज्वलनशील तेल स्टोर करने की अनुमति है। मौके पर पांच गुणा ज्यादा तेल था।
विज्ञापन

सामान जब्त करने के बाद क्राइम ब्रांच ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंसेल सहरावत को सूचना दी। उनके तीन इंस्पेक्टरों ने मौके पर जाकर गेहूं जब्त कर लिया। तेल के बारे में उन्होंने कहा ये उनसे संबंधित नहीं है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने विस्फोटक सामग्री विभाग के संयुक्त मुख्य आयुक्त से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वे केवल लाइसेंस जारी करते हैं। उल्लंघन पर कार्रवाई वह नहीं कर सकते। शनिवार पूरी रात क्राइम ब्रांच की टीम गोदाम पर ही रही। क्राइम ब्रांच ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव से संपर्क कर मामले की सूचना और समस्या बताई। उपायुक्त ने जल्द सक्षम अधिकारी भेजने की बात कही। रविवार का पूरा दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed