फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two laborers digging sewer line got buried, one died

Noida News: सीवर लाइन खुदाई कर रहे दो मजदूर दबे, एक की मौत

Wed, 26 Jun 2024 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Two laborers digging sewer line got buried, one died
- दूसरे की हालत गंभीर, अजयाबपुर गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। अजायबपुर गांव के पास सीवर लाइन की खुदाई के दौरान दो मजदूर मिट्टी में दब गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान हाथरस निवासी सनी ने दम तोड़ दिया। जबकि आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अजायबपुर गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सीवर लाइन का कार्य कराया जा रहा है। दिवे इंटरप्राइजेज की ओर से मंगलवार रात खुदाई कर पाइप लाइन डाली जा रही थी। मौके पर 20 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। रात में सनी और आदित्य करीब दस फीट गहरे गड्ढे में पाइपलाइन को जोड़ रहे थे। आरोप है कि तभी चालक अनिल ने तेजी और लापरवाही से मशीन को चला दी। जिससे साइड के दीवार की मिट्टी पाइप लाइन जोड़ रहे सनी और आदित्य पर गिर गई। दोनों मिट्टी में दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सनी 25 की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीपी अमित प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed