फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two Kovid patients returned from abroad are healthy, discharged from hospital

विदेश से लौटे दो कोविड मरीज स्वस्थ, अस्पताल से छुट्टी

Tue, 14 Dec 2021 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two Kovid patients returned from abroad are healthy, discharged from hospital
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी। अमर उजाला
नोएडा। जिलेवासियों के लिए राहत की खबर है। विदेश से आए दो कोविड मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। इन मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग अधिक निगरानी रख रहा था। मंगलवार को दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनको 12 दिसंबर को भर्ती किया गया था। जिले में विदेश से आए नागरिकों पर निगरानी रखी जा रही है। शासन से अब तक 5072 नागरिकों की लिस्ट मिल चुकी है। इसमें 1166 विदेश से लौटे हैं। हालांकि, अभी कई लोग स्वास्थ्य विभाग की पहुंच से बाहर हैं। विभाग उनकी तलाश कर रहा है। जांच के दौरान 5 लोग पॉजिटिव मिले थे। इनमें से दो की रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

दस दिन पहले सिंगापुर से लौटीं एक महिला और उनकी चार वर्षीय बेटी संक्रमित मिली थी। वहीं, ब्रिटेन से लौटे दंपती समेत बेटा भी पॉजिटिव था। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 दिसंबर को उनकी आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए थे। सिंगापुर से लौटी चार वर्षीय बच्ची और ब्रिटेन से लौटी महिला अब स्वस्थ है। वहीं, सिंगापुर से लौटी महिला और ब्रिटेन से लौटा व्यक्ति और उनके बेटे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक दिन पहले दोनों के नमूने जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजे गए हैं। रिपोर्ट एक सप्ताह में आएगी। इसके बाद ही इन मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट होने या न होने की जानकारी मिल सकेगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि घर भेजे गए लोग एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इनकी निगरानी करेगी। अब तक विदेश से आए 254 लोगों की आरटीपीसीआर की जांच की गई है। विदेश से आए अन्य लोगों को भी लक्षण एवं देश के आधार पर 7-14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में बढे़गा स्टाफ
ओमिक्रॉन को देखते हुए सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यहां 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वर्तमान में तीन शिफ्ट में छह डॉक्टर सहित 24 पैरामेडिकल और अन्य कर्मचारी काम कर रहे हैं। अस्पताल में 240 बेड पर कोविड मरीजों के इलाज की सुविधा है। जिसमें नवजात व बच्चों के लिए अलग वार्ड और विदेश से आए लोगों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं।

26 अस्पतालों में 6641 का टीकाकरण
जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को 26 सरकारी केंद्रों पर 6641 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। इसमें 1889 लोगों को पहली एवं 4752 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed