{"_id":"61213e748ebc3e7a274b8595","slug":"two-killed-five-injured-in-road-accidents-mewat-news-noi6003869160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना/पिनगवां। नसीरपुरी गांव के पास में एक युवती की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मांडीखेड़ा के अलआफिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पिनगवां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगीना खंड के देवला गांव निवासी मुबीन का परिवार शाहचौखा में आए थे। ऑटो से गांव जाने लगे तो नसीरपुरी गांव के पास पीछे की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। ऑटो में परिवार के 6 लोग बैठे थे। इसमें 17 वर्षीय बफाना पुत्री मुबीन ट्रक के टायर के नीचे आ गई और काफी दूर तक ट्रक उसे खींच कर ले गया। वहीं राहगीरों की मदद से घायलों को मांडीखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी ही हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं दूसरी घटना गांव दल्लाबस के पास हुए सड़क हादसे में एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान फारूख निवासी गांव ठेक 38 वर्षीय के रूप में हुई है। वह बच्चों को मदरसे में पढ़ने के लिए छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान दल्लाबास गांव के समीप डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान बच्चों को मामूली चोट आई है।