{"_id":"61c6024d4c40e93caf0bb5e6","slug":"two-kids-die-during-bonfire-outside-house-in-noida-noida-news-noi623240415","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ताप रहे दो मासूमों की झुलसने से मौत, तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ताप रहे दो मासूमों की झुलसने से मौत, तीसरा गंभीर
विज्ञापन
आग से जान गंवाने वाली बच्ची प्राची। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। गेझा गांव में सर्दी से बचने के लिए बृहस्पतिवार रात को आग ताप रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। दर्दनाक हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह कोतवाली फेज टू पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शेर सिंह के मकान में रात को अलाव जलाया गया था। इसके पास शेर सिंह की पोती प्राची (2) और किरायेदार रेखा के बेटे यशु (6) व दिव्यांश (8) आग ताप रहे थे। तीनों बच्चे ऊनी कपड़े हुए थे। अचानक कपड़ों में आग लग गई जिससे तीनों बच्चे झुलस गए। बच्चों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां प्राची की देर रात और यशु की शुक्रवार सुबह मौत हो गई, जबकि दिव्यांश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आग लगते ही बच्चे चिल्लाने लगे
कपड़ों में आग लगते ही बच्चे चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर व आसपास के लोग जमा हो गए और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुबह तक दो बच्चों की मौत के बाद गांव में भी मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि बच्चों के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली जाएगी। जिस वक्त यह हादसा हुआ घर के बड़े साथ होते तो हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
सावधानी बरतना जरूरी
- घर और बाहर अलाव या फिर हीटर जला रहे हैं तो सावधान रहना जरूरी है।
- बच्चों को अकेले बिल्कुल नहीं छोड़े और हमेशा बच्चों के साथ रहें।
- बच्चों को आग से दूर ही रखें और हमेशा निगरानी करते रहें।