फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two junior engineers of the authority were dismissed for hiding facts

Noida News: तथ्य छुपाने के आरोप में प्राधिकरण के दो जूनियर इंजीनियर बर्खास्त

Wed, 10 May 2023 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two junior engineers of the authority were dismissed for hiding facts
तथ्य छुपाने में प्राधिकरण के दो जूनियर इंजीनियर बर्खास्त
विज्ञापन

-एस्टिमेट में बढ़े हुए पैसे को लेकर चली थी फाइल, 2016-17 का बताया जा रहा मामला


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तथ्य छुपाने के आरोप में प्राधिकरण के दो जूनियर इंजीनियरों को सीईओ रितु माहेश्वरी ने बर्खास्त कर दिया। दोनों जूनियर इंजीनियर वर्क सर्किल-10 में संविदा पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि परियोजना के एस्टिमेट में धनराशि बढ़ी हुई आ रही थी। इसी को लेकर कई वर्षों से फाइल चल रही थी।

बताया गया कि सड़क बनाने की परियोजना के लिए 2.17 करोड़ निर्माण लागत का अनुमान लगाया गया, लेकिन जब सड़क बननी शुरू हुई तो यह निर्माण लागत बढ़कर 2.24 करोड़ हो गई। यहां गलती यह हुई कि तत्कालीन अधिकारियों ने इसकी मंजूरी उच्चाधिकारियों से नहीं ली। इसके बाद काम भी पूरा हो गया और पेमेंट के लिए फाइल चलनी शुरू हुई। काफी दिनों तक फाइल चलने के बाद यह पता लगा कि इसमें भुगतान राशि बढ़ी हुई आ रही है, जब इसका पता लगाया गया तो पता चला कि यह काफी पुराना मामला है। फिर पहले से मंजूरी नहीं लेने, तथ्यों को छुपाने आदि के आरोप में सीईओ ने उक्त जूनियर इंजीनियरों को बर्खास्त कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में उनका पक्ष रखने के लिए सीईओ ने उच्चाधिकारियों को बुलाया है। अब सीईओ के सामने पक्ष रखने के बाद ही यह पता चलेगा कि उक्त जूनियर इंजीनियरों को पूरी तरह से काम से हटा दिया जाएगा या फिर से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed