फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two innocents died in two road accidents

दो सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूमों की मौत

Thu, 17 Feb 2022 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two innocents died in two road accidents
नूंह/नगीना। बुधवार की शाम जिले के नूंह व नगीना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूमों की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना में नूंह के अड़बर चौक पर हुई। जिसमें पांच वर्ष के मासूम को हाइवा ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई मनीराम ने बताया कि मासूम की पहचान मोहम्मद पुत्र नियामत गांव खिल्लुका खंड हथीन जिला पलवल के रूप में हुई है। मासूम के परिजन नलहड मेडिकल कॉलेज से गांव की और जा रहे थे इसी दौरान अडबर चौक पर पीछे से उनकी सेंट्रो गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और मासूम गाड़ी से नीचे गिर गया। हाइवा चालक ने गाड़ी का शीशा टूटने पर भागने का प्रयास किया। जिसमें मासूम गाड़ी के नीचे आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मासूम का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना में भी एक 12 वर्ष के बच्चे की मौत हुई। मृतक रिजवान पुत्र इकबाल उम्र 12 वर्ष गांव नाईनंगला बुधवार शाम 4 बजे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के मुकीम, साबिर आदि लोगों ने इस हादसे की जानकरी नगीना पुलिस को दी। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा ले गई जहां पर पुलिस ने रिजवान का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले करके अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से जहां पूरे गांव में शोक का माहौल है तो वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जांच अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed