फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two including B.Tech student committed suicide

Noida News: बीटेक छात्र समेत दो ने की आत्महत्या

Sat, 13 Apr 2024 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Two including B.Tech student committed suicide
- दोनों मामलों में नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बीटेक छात्र समेत दो लोगों ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रायपुर के पीजी और चोटपुर गांव में हुई दोनों घटनाओं में सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी आयुष प्रताप सिंह सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह रायपुर गांव स्थित पीजी में अकेले रहता था। शुक्रवार शाम को पीजी संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि आयुष ने काफी देर से अंदर से कमरा बंद कर रखा है। दरवाजा तोड़ने पर कमरे में आयुष का शव पंखे से लटका दिखा। सूचना मिलते ही उसके परिजन नोएडा आ गए हैं। पुलिस पूछताछ में छात्र के दोस्तों ने बताया कि आयुष कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं चोटपुर कॉलोनी निवासी राजीव (40) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजीव पत्नी और साले के साथ रहते थे। घटना के समय राजीव की पत्नी और साला किसी काम से बाहर गए थे। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो उन्हें राजीव फांसी के फंदे पर लटका दिखे। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed