{"_id":"6917994390cf5f89f40681f4","slug":"two-groups-clashed-in-nahli-village-ten-arrested-na-news-c-14-1-mrt1051-1028388-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गांव नाहली में दो पक्षों में हुए संघर्ष, दस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गांव नाहली में दो पक्षों में हुए संघर्ष, दस गिरफ्तार
विज्ञापन
सरधना। नाहली गांव में बृहस्पतिवार देर रात नाले को लेकर हुए संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया। गांव में तनावपूर्ण शांति है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई है।
बृहस्पतिवार देर रात नाहली गांव में नाले के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर इंतजार, शफीक, मुन्ना, शहजाद और कई अज्ञात के खिलाफ और दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर विवेक, विकास उर्फ सोनू, निशांत और कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बल गांव में तैनात है।
-- -- -- -- -- -- -- -