{"_id":"63cab30a4f8d2f2dc67891b7","slug":"two-gangsters-going-to-commit-murders-arrested-on-instructions-of-terrorist-landa-noida-news-c-340-1-del1011-3369-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सहित अन्य के लिए : आतंकी लांडा के निर्देश पर हत्याएं करने जा रहे दो गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सहित अन्य के लिए : आतंकी लांडा के निर्देश पर हत्याएं करने जा रहे दो गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने किया खालिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर के गठजोड़ का पर्दाफाश
एक आरोपी गोली चलाकर फरार, स्पेशल सेल में तैनात सिपाही घायल
अमृतसर में हिंदू नेता व फिरोजपुर में गैंगस्टर की करनी थी हत्या
लांडा की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब से गुर्गों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी व गैंगस्टर के गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। स्पेशल सेल ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पंजाब के गुरदासपुर निवासी राजन भाटी और फिरोजपुर निवासी कंवलजीत सिंह उर्फ चीन्ना को गिरफ्तार किया है। दोनों को आतंकी लांडा हरीके के निर्देश पर अमृतसर में एक हिंदू नेता और फिरोजपुर के गैंगस्टर हीरा की हत्या करनी थी। इसके लिए दोनों रोज रेकी कर रहे थे। बदमाशों का एक साथी सिपाही पर गोली चलाकर फरार हो गया। पुलिस ने इनके पास से चीन में बनी दो पिस्टल बरामद की हैं।
स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस की डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार राजन भाटी के खिलाफ पंजाब में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सास नगर, मोहाली में टॉरगेट किलिंग व सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने के आरोप में दर्ज एफआईआर में फरार चल रहा था। काउंटर इंटेलीजेंस में तैनात एसीपी राहुल विक्रम की देखरेख में इंस्पेक्टर विक्रम दहिया, इंस्पेक्टर दलीप व निशांत की टीम इन गैंगस्टर की तलाश कर रही थी। टीम ने पंजाब से राजन भाटी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर माखू फिरोजपुर निवासी कंवलजीत को दीदार होटल व्यास, अमृतसर ग्रामीण से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ मौजूद एक आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इससे स्पेशल सेल में तैनात सिपाही योगेश घायल हो गया। इस बाबत व्यास, अमृतसर ग्रामीण थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आए थे हथियार
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास करीब तीन महीने पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार आए थे। उन्हें एक व्यक्ति ने अमृतसर में हथियार दिए थे। लांडा ने राजन भाटी को अमृतसर में हिंदू नेता व फिरोजपुर के बदमाश हीरा की हत्या के निर्देश दिए थे। लांडा की हीरा से आपसी रंजिश है। फिलहाल ये हथियार व ड्रग्स की तस्करी करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने पंजाब में रखा कदम
कुछ महीने पहले लांडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर दिल्ली पुलिस को धमकी दी थी कि अगर दिल्ली पुलिस ने पंजाब में कदम रखा तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस के 12 से ज्यादा अफसरों की सुरक्षा प्रदान की गई थी।