फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two-day academic workshop concludes at GBU

Noida News: जीबीयू में दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का समापन

Fri, 24 Apr 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Two-day academic workshop concludes at GBU
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित डिजिटल स्टीम शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों और आत्म-चिंतन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के बारे में जाना। प्रतिभागियों ने एल्गोरिदम एवं कोडिंग पर आधारित सॉर्टिंग गतिविधि आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने इस बात पर बल दिया कि केवल सैद्धांतिक ज्ञान के स्थान पर प्रयोगात्मक एवं अनुभवात्मक अधिगम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अधिक उपयोगी है। परियोजना का उद्देश्य ड्रोन को अधिक ऊंचाई या दूरी तक उड़ाना तथा उसे निर्धारित डिजीज जोन में सफलतापूर्वक उतारना था। जिससे काल्पनिक डेटा सेंसर की डिलीवरी का अभ्यास किया जा सके। इस दौरान योजना निर्माण एवं उसका चित्रण (ड्रॉइंग) मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार रहा। कार्यशाला के समापन सत्र में भविष्य की दिशा पर चर्चा करते हुए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार एकत्रित डेटा के आधार पर भविष्य के परिणामों का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed