फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two crore sisters are preparing to become yoga teachers

पतंजलि महिला योग महासम्मेलन: रामदेव बोले- दो करोड़ बहनें कर रहीं शिक्षक बनने की तैयारी, देश को बनाएंगी निरोग

Sun, 02 Jun 2024 06:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2024 06:44 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर-21ए इंडोर स्टेडियम में पतंजलि महिला योग महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब 10 हजार महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि योग शिक्षिकाएं देश को निरोग और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। 

विज्ञापन
Two crore sisters are preparing to become yoga teachers
पतंजलि महिला योग महासम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-21ए इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित पतंजलि महिला योग महासम्मेलन में करीब 10 हजार महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं में योग के प्रति इस तरह का उत्साह देखकर बाबा रामदेव ने योग को घर-घर पहुंचाने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पतंजलि योग समिति की बहनें दायित्व का निर्वहन पूर्ण तरीके से कर रही हैं। करीब दो करोड़ बहनें योग शिक्षक बनने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


विश्व योग दिवस से पहले की जा रही तैयारियों के रूप में नोएडा स्टेडियम में पतंजलि महिला योग महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। 21 जून से पहले इस तरह के कार्यक्रम अन्य जगहों पर भी किए जाएंगे। बाबा रामदेव ने कहा, भारत को मजबूत, समृद्ध और स्वस्थ बनाने के लिए 25 लाख बहनें सेवा कर रही हैं। यहां 20 हजार बहनों ने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए भाग लिया है। आने वाले समय में 2 करोड़ बहनें योग शिक्षिका के रूप में जुड़ेंगी। जब वे मुफ्त में शिक्षा देंगी, तो देश स्वस्थ और समृद्ध हो जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि योग शिक्षिकाएं देश को निरोग और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने समाज की बेटियों को सशक्त बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


एग्जिट पोल के आसपास आएगा परिणाम भी: बाबा रामदेव
एग्जिट पोल के सवाल पर बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिमालय से करते हुए कहा कि उनका चरित्र विराट है। एग्जिट पोल के आसपास ही परिणाम रहने की संभावना है। उन्होंने केंद्र सरकार के भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन के पहल को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत तकनीकी शिक्षा के साथ अध्यात्म, संस्कृति और सनातन धर्म शिक्षा का गढ़ बनेगा। शिक्षा की आजादी का नया दौर शुरू होगा। अभी तक हमारे देश के बच्चे तकनीकी शिक्षा की डोर में बंध कर रह गए हैं, लेकिन आगामी दिनों में अध्यात्म शिक्षा में भी बेहतर अवसर मिलेंगे। देश में शिक्षा पद्धति का एक नया दौर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हील चेयर बास्केटबॉल खिलाड़ियों को बाबा ने गले लगाया
इंडोर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले व्हील चेयर बास्केटबॉल के दिव्यांग खिलाड़ियों से भी बाबा रामदेव मिले। उन्हे गले लगाकर देश के सम्मान के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, कि जीत को लक्ष्य कर हमेशा मैदान में उतरेंगे तो बाजी उनके पाले में होगी।

कार्यक्रम शुरू होते ही इंडोर स्टेडियम के एसी हो गए बंद
इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित पतंजलि योग महिला महासम्मेलन के दौरान एसी अचानक बंद हो गया। इस वजह से इंडोर स्टेडियम में बैठी महिलाएं गर्मी से बेहाल हो गईं। महिलाओं ने हाथ से पंखा कर किसी तरह से कार्यक्रम की समाप्ति की। एसी बंद होने पर मंच से बाबा रामदेव ने भी स्टेडियम प्रबंधन और प्राधिकरण के खिलाफ नाराजगी जताई। पतंजलि महिला योग समिति की स्टेट कॉर्डिनेटर सविता तिवारी ने बताया कि स्टेडियम में सुबह 5 बजे से एसी चलाने के लिए कहा गया था। 


सुबह चार बजे से ही समिति की बहनें यहां रंगोली बनाने के साथ साज सज्जा के कामों में जुटी हुई थीं। कार्यक्रम शुरू होते ही अचानक इंडोर हॉल में एसी बंद हो गया। कुछ बहनें कार्यक्रम छोड़ कर हॉल से बाहर निकल गईं। इसके बाद उन्हें थोड़ी राहत महसूस हुई। इस मामले को लेकर नोएडा प्राधिकरण व स्टेडियम प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed