फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two crooks of Gulel gang arrested

गुलेल से कंचा मारकर कार रुकवाने और बैग उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two crooks of Gulel gang arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने गुलेल गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 25 से अधिक वारदात की बात कबूल की है। आरोपियों के कब्जे से 112 कंचे और गुलेल, एक चोरी की बाइक और तीन पर्स बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी पंकज उर्फ प्रेमप्रकाश और शिवा उर्फ भोला के रूप में हुई है। दोनोें आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया तो वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को सेक्टर-57 चौक से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी जिस बाइक पर जा रहे थे उस पर किसी अन्य वाहन का नंबर लिखा था। सख्ती से पूछने पर पता चला कि आरोप चलती कार में गुलेल से कंचे मारते थे। कार में आवाज होने पर चालक आनन-फानन में गाड़ी को रोककर चेक करता। इसी बीच बाइक सवार बदमाश कार में रखे समाना को लेकर फरार हो जाते थे। आमतौर पर आरोपी कार में अकेले जा रहे सवार के साथ वारदात करते थे। आरोपी कई बार पार्किंग में से गाड़ी में रखा सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक पंकज उर्फ प्रेमप्रकाश पर 25 और शिवा उर्फ भोला पर 4 मामले दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed