{"_id":"66654bf4c1ff239d7c0f9ac7","slug":"two-criminals-who-committed-robbery-at-gunpoint-arrested-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Crime: गन प्वाइंट पर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, हाई स्पीड बाइक, नकदी और मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Crime: गन प्वाइंट पर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, हाई स्पीड बाइक, नकदी और मोबाइल बरामद
Sun, 09 Jun 2024 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:00 PM IST
सार
जन सेवा केंद्र में घुसकर गन प्वाइंट पर लूट करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी की हाई स्पीड बाइक से लूटपाट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन सेवा केंद्र में घुसकर गन प्वाइंट पर लूट करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी की हाई स्पीड बाइक से लूटपाट को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से लूट के चार मोबाइल, एक आधार कार्ड और 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल बाइक और तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम ने शनिवार को सेक्टर-63 के जे ब्लॉक स्थित बिजली घर के पास से दो बदमाशों को दबोच लिया। इन बदमाशों की पहचान वेब सिटी निवासी 33 वर्षीय कुलदीप उर्फ बत्तड और 22 वर्षीय लोकेश उर्फ लोकी के रूप में हुई है। दोनों का एक साथी अभी फरार है। नोएडा सेंट्रल के एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि ये बदमाश एनसीआर व आसपास के इलाकों में लूट व चोरी की घटनाएं कर रहे थे।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने 10 अप्रैल 2024 को साथी गौरव के साथ मिलकर गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर स्थित जनसेवा केंद्र में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इन बदमाशों ने जनसेवा केंद्र में रखे छह मोबाइल, एक सोने की चेन और 70 हजार की नकदी लूटी थी। कुलदीप के खिलाफ गाजियाबाद और नोएडा के अलग-अलग थानों में छह और लोकेश के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों ने कुछ महीने पहले सेक्टर-63 क्षेत्र से एक हाई स्पीड बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन