{"_id":"62a103ffa5a1a668956d0015","slug":"two-companies-running-without-noc-were-closed-power-cut-noida-news-noi653169139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना एनओसी चल रहीं दो कंपनियां बंद कराईं, बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना एनओसी चल रहीं दो कंपनियां बंद कराईं, बिजली काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने बुधवार को बिना एनओसी चल रहीं दो कंपनियों को बंद करा दिया। साथ ही, बिजली कनेक्शन भी काट दिया। दोनों कंपनियां जल प्रदूषण फैला रही थीं। इसकी शिकायत पर यूपीपीसीबी ने जांच कर कार्रवाई की है।
औद्योगिक सेक्टर इकोटेक दो के उद्योग विहार के प्लॉट नंबर दो और 23 में दो कंपनियां किराये पर चल रही हैं। प्लॉट नंबर दो में चल रही कंपनी प्लास्टिक स्क्रैप की कटिंग कर धुलाई करने का काम चल रहा था, जबकि प्लॉट नंबर 23 में इलेक्ट्रो प्लेटिंग का काम किया जा रहा था। दोनों कंपनियां जल प्रदूषण कर रही थीं। केमिकल युक्त जल को नाली में बहाया जा रहा था। दोनों जगह शुद्धीकरण संयंत्र नहीं लगाया गया है। बिना शोधित पानी को नाले में डाला जा रहा था, जो पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के नियमों के खिलाफ है। विभाग से एनओसी भी नहीं ली गई थी। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन यादव ने बताया कि दोनों कंपनियां अवैध रूप से चल रही थीं। शिकायत मिलने पर दोनों को बंद करा दिया गया है। एनपीसीएल ने दोनों कंपनियों का कनेक्शन काट दिया है। अन्य कंपनियों की भी जांच चल रही है।