फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two children fell in shaft from ninth floor while playing, condition critical

खेलते समय नौवीं मंजिल से शाफ्ट में गिरे दो बच्चे, हालत गंभीर

Wed, 25 May 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two children fell in shaft from ninth floor while playing, condition critical
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में मंगलवार रात दो बच्चे नौवीं मंजिल के शाफ्ट से तारों में उलझते हुए बेसमेंट में गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। सोसाइटी के हर टावर में शाफ्ट खुली हुई है। अगर इसे ढका गया होता तो हादसा नहीं होता। परिजनों और निवासियों ने पुलिस से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि टावर बी-6 की नौवीं मंजिल पर अमित परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। उनका बेटा अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। रात करीब आठ बजे खेलते-खेलते बच्चों में झगड़ा हो गया। इस बीच अमित का बेटा और रिश्तेदार का बच्चा फ्लैट के दरवाजे के बाहर खुले शाफ्ट से गिर गए। दोनों बच्चों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है। एक का नाम सिद्धार्थ और दूसरे का नाम अविक है। दोनों का कैलाश अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। एक बच्चे के सिर में तीस टांके आए हैं, जबकि दूसरे के पैर व कमर में गंभीर चोट है।
विज्ञापन

एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलते समय बच्चों में झगड़ा हुआ था, तभी यह हादसा हुआ। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालात गंभीर है। एक सामान्य स्थिति में है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले भी हुआ था दर्दनाक हादसा
ग्रेनो वेस्ट की कासा ग्रीन वन सोसाइटी में करीब एक साल पहले दर्दनाक हादसा हुआ था। एक साल का बच्चा फ्लैट के बाहर सीढ़ियों की ग्रिल से निकलकर 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया था। हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed