फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two children drowned while bathing in Gang nahar in Dadri

UP: गंग नहर में नहाते-नहाते दो बच्चे डूबे, साथ नहा रही महिलाएं बोलीं- दोनों ने लगाई डुबकी, फिर काफी देर तक...

Thu, 12 Jun 2025 08:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 08:30 PM IST
सार

ताखोरों के साथ कुछ ग्रामीण भी ढूंढने के लिए नहर में कूद गए। लेकिन अभी डूबी हुए बच्चों का सुराग नहीं लगा है। ग्रामीण और पुलिस नहर पर डटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Two children drowned while bathing in Gang nahar in Dadri
गंग नहर में डूबे दो बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट पुल के नजदीक गंग नहर में महिलाएं एवं बच्चे नहा रहे थे। इस दौरान दो बच्चे डूब गए। काफी देर तक बाहर ने आने पर महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर बच्चों को ढूंढने में लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट गांव निवासी 16 वर्षीय सौरभ और 13 वर्षीय कमल परिवार की महिलाओं के साथ ऑटो में सवार होकर कोट पुल के नजदीक गंग नहर में गुरुवार दोपहर के समय नहाने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंग नहर में महिलाएं और बच्चे नहाने के लिए पानी में घुस गए। काफी देर नहाते हो गए। जब नहाने के दौरान सौरभ व कमल पानी में डुबकी लगाने के बाद काफी देर तक ऊपर नहीं आए तो साथ में नहा रही महिलाओं को चिंता हुई। वह आवाज लगाने लगीं। आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं निकल पाए तो महिलाओं ने शोर मचाया। 

विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। नहर में दो बच्चों के डूबने की घटना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर में दो बच्चों के डूबने की घटना गांव में आग की तरफ फैल गई। भारी संख्या में ग्रामीण भी कोट पुल नहर पर पहुंच गए। 

पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों के साथ कुछ ग्रामीण भी ढूंढने के लिए नहर में कूद गए। लेकिन अभी डूबी हुए बच्चों का सुराग नहीं लगा है। ग्रामीण और पुलिस नहर पर डटे हुए हैं। गोताखोरों की टीम ढूंढने के लिए लगी हुई है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed