{"_id":"611d5ad58ebc3e79d0694669","slug":"two-brothers-and-brother-in-law-died-due-to-drinking-alcohol-lying-in-rajwaha-while-picking-up-garbage-grnoida-news-noi5998594143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा बीनते समय रजवाहे में पड़ी शराब पीने से दो भाइयों और जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा बीनते समय रजवाहे में पड़ी शराब पीने से दो भाइयों और जीजा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। कबाड़ बीनने के दौरान रजवाहे में पड़े पव्वों से शराब पीने के बाद जेवर में रह रहे दो भाइयों व जीजा की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने तीनों को जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां जीजा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर हालत को देखते हुए दो युवकों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बुधवार को दोनों की भी मौत हो गई। डीसीपी अभिषेक झा ने बताया कि मूलरूप से मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बड़हा गांव निवासी बाबूलाल के पुत्र विजय व जिगो अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के लोहागढ़ गांव निवासी जीजा विजय पुत्र लाल सिंह के साथ 10 वर्ष से जेवर के ईदगाह रोड पर रहकर कबाड़ जमा कर बेचते थे।
तीनों 15 अगस्त के दिन कबाड़ बीनने के लिए जेवर से सटे अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र गए थे। कबाड़ बीनते समय जीजा को टप्पल के कुराना रजवाहे में एक प्लास्टिक के कट्टे में शराब के 20-25 पव्वे मिले। तीनों कट्टे को लेकर जेवर आ गए। यहां तीनों ने शराब का सेवन किया। 17 अगस्त को जीजा की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। थोड़ी देर में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला की विजय और जिगो ने भी शराब का सेवन किया है। परिजनों ने दोनों भाइयों को भी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। जीजा विजय का परिवार वर्तमान में दिल्ली स्थित तैमूर नगर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है।
अधिक शराब पीने से मौत का अंदेशा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेवर के डॉ. पवन कुमार ने बताया कि तीनों युवकों ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। प्रथमदृष्टया अंदेशा है कि तीनों की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। हालांकि, शराब जहरीली थी या नहीं इसकी लैब में जांच के बाद ही निष्कर्ष निकल सकता है। वहीं, डीसीपी अभिषेक झा ने बताया कि इस घटना के बाद जेवर पुलिस ने क्षेत्र में लोगों को किसी भी स्थान पर पड़ी मिली शराब का सेवन न करने की सलाह दी है। ऐसे में यदि कहीं पर इस तरह की शराब मिले तो पुलिस को सूचना देने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
जनवरी में बुलंदशहर की जहरीली शराब पीने से हुई थी दो की मौत
जनवरी में बुलंदशहर में बनी जहरीली शराब पीने से पांच लोगों ने वहां दम तोड़ा था। वहीं, कासना स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में दो दिन बाद पुलिस ने छापा मारा तो दो लोगों के शव बरामद हुए थे। बुलंदशहर में हुए जहरीली शराब कांड के ही दिन शराब संचालकों में शामिल एक व्यक्ति की तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद कासना स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारा था। यहां पर दो लोगों के शव मिले थे औेर शराब का बड़ा जखीरा मिला था। तीनों लोगों ने इसी फैक्ट्री में ही शराब पी थी। तबीयत बिगड़ने पर एक व्यक्ति अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया था।
जेवर पुलिस को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई है। जबकि दो युवकों सफदरजंग अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया था जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी गई है। जेवर पुलिस इस पर विधिक कार्रवाई कर रही है। शराब जहरीली थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
- अभिषेक झा, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा