फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two biker arrested

Noida News: नशे के लिए चुराते थे वाहन, छह वाहन के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
two biker arrested
नशे के चक्कर में चुराने लगे वाहन, छह चोरी के वाहन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नशे के चक्कर में वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये बदमाश रेकी कर सोसाइटी और कंपनियों के पास से वाहन चोरी करते थे। इनके पास से पुलिस ने छह चोरी के वाहन बरामद किए हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।

नोएडा के एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने मंगलवार रात को सेक्टर-44 से दोनों वाहन चोर को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान बुलंदशहर निवासी पवन (19) और आगरा निवासी कृष्णा (19) के रूप में हुई है। नोएडा में दोनों किराये का कमरा लेकर रहते हैं। इसमें पवन के खिलाफ 10 केस और कृष्णा के नाम पर 5 केस अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं और इसके लिए ही बाइक चोरी की घटनाएं करते हैं। दोनों दिन में रेकी करते हैं और रात में मास्टर चाबी से बाइक चुराते हैं। कई बार बाइक का लॉक तोड़कर भी चोरी करते हैं। चोरी की बाइक को मजबूरी बताकर कम दामों में बेच देते थे। हाल में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में कई बाइक चोरी की शिकायत मिली तो पुलिस ने आसपास के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दोनों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed