यमुना एक्सप्रेसवे पर दो की मौत: बिहार से आए थे पढ़ने, आर्यन-जिकरुल्लाह को जान देकर चुकानी पड़ी एक गलती की कीमत
बताया कि शनिवार तड़के सुबह बाइक पर सवार होकर तीनों छात्र दनकौर से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। दनकौर में निजी विश्वविद्यालय के सामने से गुजर रही 60 मीटर रोड के डिवाइडर से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। तीनों को जिम्स अस्पताल लेकर जाने पर चिकित्सकों ने आर्यन और जिकरुल्लाह को मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे के समीप बने 60 मीटर रोड के डिवाइडर से शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दो आर्यन व जिकरुल्लाह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दानिश का उपचार जारी है।
तीनों बिहार से आए थे पढ़ने
मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी आर्यन कुमार (21) दनकौर स्थित निजी विश्वविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। दनकौर के ही एक पीजी में आर्यन रहता था। यहां आर्यन की दोस्ती बिहार के मधुबनी निवासी जिकरुल्लाह बिलाल (19) और बिहार के ही समस्तीपुर निवासी दानिश (19) से हुई। तीनों बीबीए के छात्र होने के कारण ज्यादा साथ रहते थे।
दनकौर से जा रहे थे ग्रेटर नोए़डा
बताया कि शनिवार तड़के सुबह बाइक पर सवार होकर तीनों छात्र दनकौर से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। दनकौर में निजी विश्वविद्यालय के सामने से गुजर रही 60 मीटर रोड के डिवाइडर से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। तीनों को जिम्स अस्पताल लेकर जाने पर चिकित्सकों ने आर्यन और जिकरुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दानिश का उपचार चल रहा। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया तीनों छात्रों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।
हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण आर्यन और जिकरुल्लाह ने अपनी जान गंवा दी। हादसे के दौरान हेलमेट न होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे खून का रिसाव ज्यादा होने के कारण आर्यन और जिकरुल्लाह की स्थिति में सुधार न हो सका। हेलमेट पहने होते तो दोनों की जान बच सकती थी।