फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two arrested to introduce themself Officials of Delhi Crime Branch committed 20 incidents

नोएडा : दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बता वसूली करने वाले दो गिरफ्तार, 20 वारदात को दे चुके हैं अंजाम

Mon, 24 May 2021 07:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 24 May 2021 07:21 PM IST
सार

एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने महरौली, दिल्ली निवासी मोहम्मद अफसर और वाराणसी निवासी नीरज चौबे को रविवार रात के समय लेबर चौक के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
two arrested to introduce themself Officials of Delhi Crime Branch committed 20 incidents
arrest - फोटो : istock

विस्तार

खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच में अधिकारी बताकर वाहन चालकों से वसूली करने वाले एक गैंग का नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों कोरोना के कारण आंशिक कर्फ्यू में वाहन चालकों के कागजात, मास्क आदि की जांच करने के बहाने वसूली करते थे। पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने महरौली, दिल्ली निवासी मोहम्मद अफसर और वाराणसी निवासी नीरज चौबे को रविवार रात के समय लेबर चौक के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से 4500 रुपये, आरसी, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन, दो प्रेस आईडी, दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के आई कार्ड और दो मोबाइल बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि बिशनपुरा में रहने वाले  विनोद को 20 मई को महामाया फ्लाईओवर पर बाइक चेकिंग के नाम पर रोक लिया था। उसके कागजात गलत बताकर 15 हजार रुपये की मांगे गए थे। मौके पर विनोद के पास पैसे नहीं थे तो आरोपियों ने उससे बाइक के कागजात ले लिए थे। इसके बाद रविवार रात को दोनों आरोपियों ने विनोद को पैसे लेकर लेबर चौक के पास बुलाया था, तभी कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बिना हेलमेट व मास्क पहने बाइक सवार लोगों को रोककर उनका फोटो खींचते थे और जेल भेजने की धमकी देकर वसूली भी करते थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि दोनों करीब बीस से अधिक लोगों से वसूली कर चुके हैं। आरोपी मुख्य रूप से डीएनडी, महामाया फ्लाईओवर, दिल्ली-नोएडा के मुख्य रास्तों पर सक्रिय होते थे। गिरफ्तार आरोपी कपड़े भी इस तरह के पहनते थे जिस पर पुलिस का लोगो या प्रेस लिखा होता था।

व्हाट्सएप चैट में मिली कई जानकारी
एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि इन लोगों ने कई लोगों से व्हाट्सएप चैट किए थे जिनमें यह लोग खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे पैसे मांग रहे थे। आरोपी वाहन सवारों के कागजात धमकाकर ले लेते थे और बाद में पैसे लेकर लौटाते थे। व्हाट्सएप चैट से इसकी भी जानकारी मिल रही है। कुछ दिन पहले स्कूटी सवार एक महिला के कागज भी इन लोगों ने चेकिंग के दौरान ले लिए थे और उन से पैसों की मांग कर रहे थे।

आंशिक कर्फ्यू के बीच दिल्ल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर वाहन चालकों से वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग नोएडा और दिल्ली में कई वाहन चालकों से वसूली कर चुके हैं। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed