फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested including one who took the exam instead of another

दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले सहित दो गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including one who took the exam instead of another
नोएडा। सेक्टर-62 में दूसरे छात्र के नाम पर परीक्षा देने वाले आरोपी समेत दो युवकों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो आधार कार्ड और दो प्रवेश पत्र बरामद किए हैं। एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित आइओन डिजिटल जोन में बृहस्पतिवार को मल्टी टास्किंग सर्विस (नॉन टेक्निकल स्टाफ) की परीक्षा हो रही थी। इसमें अलवर निवासी दीपक की जगह भभुआ, बिहार निवासी राहुल राज परीक्षा दे रहा था। जब परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों को शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की और राहुल व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि राहुल ने परीक्षा में बैठने के लिए दीपक से मोटी रकम ली थी। दोनों के पास एक ही नाम के दो प्रवेश पत्र मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले भी पुलिस ने इस केंद्र से सॉल्वर गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed